ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR: अश्विनी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, घटना के दो महीने बाद पुलिस ने दबोचा बेगूसराय में बाढ़ का कहर: 12 घंटे में 7 की मौत, प्रशासन पर लापरवाही का आरोप BIHAR: गंगा नदी में 100 KM बहकर बचा शख्स, बेंगलुरु से आने के बाद पटना में लगाई थी छलांग Bihar News: बिहार में पानी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत, छोटी सी गलती और चली गई जान Bihar Crime News: बिहार में एक धुर जमीन के लिए हत्या, चचेरे भाई ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान Bihar Crime News: बिहार में एक धुर जमीन के लिए हत्या, चचेरे भाई ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर ले ली युवक की जान Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, मायके से लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में देवर-भाभी की मौत, मायके से लौटने के दौरान तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा Bihar News: पुनौरा धाम को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की कवायद शुरू, सड़क, रेल और हवाई मार्ग से होगी कनेक्टिविटी Bihar News: पुनौरा धाम को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ने की कवायद शुरू, सड़क, रेल और हवाई मार्ग से होगी कनेक्टिविटी

समर सिंह की आज कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आंकाक्षा दुबे को उसकाने का है आरोप

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 08 Apr 2023 11:51:58 AM IST

समर सिंह की आज कोर्ट में पेशी, भोजपुरी एक्ट्रेस आंकाक्षा दुबे को उसकाने का है आरोप

- फ़ोटो

DESK : भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने पिछले दिनों वाराणसी के एक होटल में खुद की जान ले ली थी।  जिसके बाद पुरे इंडस्ट्री में शोक की लहार दौड़ पड़ी।  उनके साथ काम करने वाले अन्य अभिनेता और अभिनेत्री उन्हें श्रदांजलि भी दिया।  इसी दौरान इस एक्ट्रेस की मां ने एक बड़ा आरोप लगाया।  उन्होंने कहा कि मेरी बेटी के इतने बड़े कदम के पीछे भोजपुरी सिंगर समर सिंह का हाथ है।  जिसके बाद समर सिंह पर प्राथमिकी दर्ज कर काफी मश्कत के बाद उन्हें अरेस्ट किया गय और अब आज इनकी कोर्ट में पेशी होगी । 


दरअसल, बीते कल भोजपुरी गायक समर सिंह को गाजियाबाद से अरेस्ट किया गया था। इसके बाद अब समर सिंह को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इनको वाराणसी पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस गायक को रिमांड में लेकर गाजियाबाद से वाराणसी पहुंची इसके बाद अब आरोपी गायक की कोर्ट में पेशी होगी। वहीं,आरोपी समर  सिंह की गिरफ्तारी के बाद अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद भी दिया। 


बताया जा रहा है कि, पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर आरोपी गायक समर सिंह को गाजियाबाद के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया था। इसके बाद गायक से पूछताछ जारी है। वहीं अभिनेत्री आकांक्षा, मार्च में वाराणसी के एक होटल में मृत पाई गई थी। जानकारी के अनुसार वह भोजपुरी फिल्म के शूटिंग के लिए वाराणसी गई थी।  इस मामले में अभिनेत्री की मां ने गायक समर सिंह पर जान  लेने के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया था। साथ ही आरोपी को सजा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई थी।


आपको बताते चलें कि, 26 मार्च की सुबह सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में वाराणसी आई थीं। इस मामले में मृत अभिनेत्री की मां मधु दुबे ने तहरीर देकर 27 मार्च को सारनाथ थाने में भोजपुरी गायक व अभिनेता समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।