Hindi News / news / समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में अपराधियों ने की फायरिंग, राजद नेता अशोक यादव को...

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में अपराधियों ने की फायरिंग, राजद नेता अशोक यादव को बनाया निशाना

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Nov 04, 2019, 3:21:13 PM

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस में अपराधियों ने की फायरिंग, राजद नेता अशोक यादव को बनाया निशाना

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: जिला कोर्ट में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी में सब जज 1 दिव्या वशिष्ठ के आदेशपाल कोर्ट कर्मचारी प्रभु प्रकाश टोप्पो को गोली लगी है. गम्भीर हालत में उसे समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक बाहुबली आरजेडी नेता सह बिथान थाना के छेछनी पंचायत के मुखिया अशोक यादव की कोर्ट में पेशी थी. माना जा रहा है कि हमलावर अशोक यादव पर ही फायरिंग की, लेकिन वह भागने लगा तब फिर दोबारा गोली चलाई गई जो कोर्ट कर्मी के मुंह में लगी.

कोर्ट में सरेआम चली इस गोली बारी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल कर रख दिया है. पुलिस प्रशासन पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

.


 बता दें कि इससे पहले भी बिहार के कई जिलों में  कोर्ट में पेशी के दौरान फायरिंग से लेकर मर्डर तक हो चुका है. फिर भी पुलिस की लापरवाही सामने आती रहती है और इस तरह की घटनाएं होती रहती है.