Hindi News / news / समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, एक की हालत गंभीर, ज़हरीली शराब पीने...

समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, एक की हालत गंभीर, ज़हरीली शराब पीने की आशंका

1st Bihar Published by: Updated Aug 16, 2022, 7:12:51 AM

समस्तीपुर में युवक की संदिग्ध मौत, एक की हालत गंभीर, ज़हरीली शराब पीने की आशंका

- फ़ोटो

SAMASTIPUR: बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां संदिग्ध स्थिति में एक युवक की मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मौत के पीछे का कारण जहरीली शराब बताया जा रहा है। हालांकि अभी तक मौत किस वजह से हुई इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना चकमेहसी के बख्तियारपुर गांव की है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 



मृतक की पहचान विक्रम कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मौत को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आ रही है। किसी का ये भी कहना है कि युवक की मौत शराब पीने से हुई है। जबकि एक युवक अभी गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसका इलाज जारी है। 



घटना चकमेहसी के बख्तियारपुर गांव की बताई जा रही है। जैसे-जैसे लोगों को मौत की सूचना मिल रही है, उनकी चिंता बढ़ते जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की मौत निश्चित तौर पर ज़हरीली शराब पीने से हुई है।