Hindi News / news / 76 भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

76 भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

1st Bihar Published by: 3 Updated Aug 09, 2019, 9:17:36 AM

76 भारतीय को लेकर दिल्ली पहुंची समझौता एक्सप्रेस

- फ़ोटो

DESK : 76 भारतीय और 41 पाकिस्तानी नागरिकों को पाकिस्तान से लेकर समझौता एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है. जिसके बाद ट्रेन में सवार लोगों ने राहत की सांस ली है. बता दें कि गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से समझौता एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द कर दिया गया था. जिसके बाद पाकिस्तानी ड्राइवर और गाइड ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन पर छोड़कर पाकिस्तानी वापस लौट गए थे. जिसके बाद भारत ने अपने ड्राइवर और गाइड को अटारी भेजा था. देर रात 1.30 बजे भारतीय ड्राइवर और गाइड अटारी पहुंचे और ट्रेन को अटारी रेलवे स्टेशन से लेकर रवाना हुए थे. शुक्रवार की सुबह समझौता एक्सप्रेस पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गई है.