Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025: आज जारी होगी NDA की उम्मीदवारों की सूची, इन लोगों के नाम की हो सकती है घोषणा Bihar Election 2025 : RJD के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे सूरजभान सिंह? कहा - आज रात तक का करें इंतजार, हो जाएगा सब क्लियर Diwali 2025: इस दिवाली पुराने पूजा बर्तनों को बनाएं एकदम नया, जानिए आसान घरेलू नुस्खे Bihar News: सिक्स लेन में तब्दील होगा बिहार का यह फोरलेन, इन जिलों के लोगों को विशेष फायदा Bihar News: बिहार में यहां ठगी करने वाला गिरोह चढ़ा पुलिस के हत्थे, एक गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार AISSEE 2026: कक्षा 6 और 9 के लिए सैनिक स्कूल में प्रवेश का सुनहरा मौका, जानें कब और कैसे कर सकते है अप्लाई? IRCTC Scam Case: राह या राहत? बिहार चुनाव से पहले बढ़ीं लालू परिवार की मुश्किलें, IRCTC घोटाला मामले में आज तय होगा मुकदमा Bihar Weather: बिहार में सुबह-शाम दिखने लगा ठंडी हवाओं का असर, नवंबर से करना होगा भीषण सर्दी का सामना Bihar Election 2025: NDA में तो सब तय फिर इस बात का संकेत देने में लगे हैं नेता जी ! कार्यकर्ता के बहाने दिखा रहे खुद का दर्द या सच में दे रहे संदेश; आखिर क्यों हो रहा ऐसा
1st Bihar Published by: Vyom Dipansh Updated Tue, 27 Jul 2021 08:31:54 PM IST
- फ़ोटो
NALANDA: नालंदा में कलयुगी बेटों की करतूत सामने आई है। संपत्ति को लेकर दो बेटों ने मां की गला घोटकर हत्या कर दी और घटना आत्महत्या का रूप देने के लिए रस्सी के सहारे लटका दिया। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के भराव की है। जहां गंगा महतो की 70 वर्षीय पत्नी रामसभी देवी की हत्या उनके बेटों ने ही कर दी। घटना के बाद दोनों बहु फरार हो गयी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
मृतका के दामाद आनंदी कुमार ने बताया कि संपत्ति विवाद में बेटों ने मां की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और इस घटना को आत्महत्या का रुप देने के लिए घर के छत पर हुक के सहारे लाश को टांग दिया। आनंदी का कहना है कि छत और फर्श की दूरी इतनी नहीं है कि वहां कोई फांसी लगा सके।
उन्होंने बताया कि दोनों बेटे अक्सर मां और पिता के साथ मारपीट किया करते थे। मृतका के दो बेटे और तीन बेटियां हैं। जब भी बेटियां अपनी मां-पिता से मिलने आती तो उसके साथ ही लड़ाई झगड़ा किया करते थे। इतना ही नहीं तीन महीने पूर्व बेटा दयानंद प्रसाद और संजय कुमार ने मां-पिता के साथ मारपीट भी की थी।
इस मामले में मृतका की बेटियां और दामाद ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराया था। जिसके बाद दोनों बेटों ने मां और पिता से माफी मांगी और भविष्य में ऐसा कदम ना उठाने की बात स्वीकार किया। जिसके बाद थाना से आवेदन वापस ले लिया गया। दोनों बेटों को शक था कि मां बाप की सेवा करने के कारण कहीं उसके माता-पिता संपत्ति बंटवारे में बेटियों को उसका हक ना दे दें।
आज दोपहर जब मां छत पर काम से गयी थी तबी पहले से ताक लगाए बैठे बेटों ने रस्सी से पहले गला घोटकर हत्या कर दी फिर इस घटना को आत्महत्या का शक्ल देने की कोशिश की। मां के शव को फंदे से हटाकर शव को नीचे उतार दोनों बेटे शोर-शराबा करने लगे। मौके पर पहुंची बेटियों ने हत्या का आरोप दोनों भाइयों पर लगाया है। घटना के बाद घर से दोनों बहुएं फरार है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा और मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गयी और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बेटों की करतूत की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं। मृतका की बेटी और दामाद इस मामले की जांच की मांग कर रहे हैं।