ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में इन विधानसभा सीट पर घट गई वोटिंग की टाइमिंग; जानिए बूथों के नाम के साथ क्या रही वजह Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Chhath Puja 2025: अब Whatsapp पर मिलेगी छठ घाटों की जानकारी, पटना नगर निगम की नई डिजिटल पहल Bihar News: अवैध बालू खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन ट्रैक्टर जब्त Election 2025 : पटना वीआईपी इलाके में धरना: जदयू विधायक गोपाल मंडल और पूर्व विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के खिलाफ दर्ज हुआ FIR SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: आज आएगी SSC CGL Tier-1 की आंसर की, जानें कितने नंबर लाकर होंगे पास Bihar News: घऱ में ही कमजोर पड़े राधामोहन सिंह...संसदीय क्षेत्र की सीट भी नहीं बचा पाए ! राजू तिवारी ने ले ली BJP की सीटिंग सीट..भाजपा विधायक हुए बेटिकट Bihar election 2025 : मुकेश सहनी को तेजस्वी यादव से 18 सीटें देने पर बनी सहमति, कांग्रेस और वाम दलों के बीच जारी संघर्ष Bihar Election 2025: सम्राट और पांडे लड़ेंगे विधानसभा चुनाव: चैलेंज करने वाले जनसुराज के संस्थापक खुद हटे पीछे, चुनाव लड़ने पर किया खुलासा CBSE New Notice: CBSE छात्रों को अलर्ट – 3 दिन में पूरा करें रजिस्ट्रेशन वरना हो सकती है परेशानी

सम्राट चौधरी का विवादित बयान, कहा-1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली थी आजादी

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sun, 27 Aug 2023 10:23:44 PM IST

सम्राट चौधरी का विवादित बयान, कहा-1947 में नहीं बल्कि 1977 में मिली थी आजादी

- फ़ोटो

PATNA: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विवादित बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भारत को 1947 में नहीं बल्कि 1977 में आजादी मिली थी। सम्राट चौधरी ने कहा कि देश को 1947 में आजादी मिली लेकिन इस आजादी को हम मानने वाले व्यक्ति नहीं हैं क्योंकि भारत को अंग्रेजों ने जरूर छोड़ दिया लेकिन नए अंग्रेज देकर गये। संपूर्ण आजादी 1977 में मिली जब नई सरकार बनी। मैं उसी को संपूर्ण क्रांति मानता हूं। 


दरअसल पटना में भगवान तुलसी की जयंती के मौके पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने यह बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि कल भी ब्राह्मण श्रेष्ठ थे आज भी ब्राह्मण श्रेष्ठ हैं। हम तो भगवान राम के भी वंशज है चंद्रगुप्त के भी वंशज है। हमारी तो पूरी रुपरेखा उसी पर निर्भर है। हमारे नेता के साथ-साथ पूरा समाज भारत के निर्माण में लगा हुआ है। 


इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी हमसे काफी आगे बढ़ गया है। बिहार का बजट दो लाख 61 हजार करोड़ का है। बिहार का उसमें से मात्र 32 हजार करोड़ है। दो लाख 29 हजार करोड़ रुपया नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार से बिहार को मिलता है। उसी से बिहार में सरकार चलती है। लेकिन यूपी में 42 लाख करोड़ रुपया खर्चा होता है जो बिहार के बजट से  चौदह गुणा अधिक है। गोतिया के घर में यदि घर अधिक बन जाए तो थोड़ा चिंता का विषय हो जाता है लेकिन स्पष्ट है कि बिहार भी उन्नति और समृद्धि की ओर जाएगा। अब हमारा मौका है उत्तर प्रदेश बढ़ गया, राम मंदिर बन गया अब विकसीत बिहार बनाना है और भव्य सीता मईया का मंदिर सीतामढ़ी में बनाना है। 


सम्राट चौधरी ने कहा कि मेरे बाल बहुत बड़े-बड़े है लेकिन पगड़ी बांध कर चलता हूं। भगवान राम का वंशज हूं मैंने संकल्प लिया है कि बिहार की धरती से नीतीश कुमार को हटाकर ही मुरेठा खोलूंगा। मगध के संपूर्ण विकास की चिंता है। भगवान तुलसी की जयंती को भाजपा लगातार मनाने का काम करेगा। भगवान के राम के आदर्शों और विचारों को गांव-गांव टोले टोले पहुंचाया जाएगा।