Hindi News / news / छठ के दौरान समस्तीपुर में हादसा, काली मंदिर छठ घाट की दीवार गिरी

छठ के दौरान समस्तीपुर में हादसा, काली मंदिर छठ घाट की दीवार गिरी

1st Bihar Published by: Ramesh Rai Updated Nov 03, 2019, 8:16:43 AM

छठ के दौरान समस्तीपुर में हादसा, काली मंदिर छठ घाट की दीवार गिरी

- फ़ोटो

SAMASTIPUR : समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर काली मंदिर घाट पर यह हादसा हुआ है। समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव में यह काली मंदिर है। तालाब किनारे बने इस मंदिर की दीवार गिरने की खबर है। 

दीवार गिरने के कारण उसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोग मलबे में दबे लोगों की खोजबीन करने में लगे हुए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह का अर्ध्य खत्म होने के बाद छठ व्रती और उनके परिजन वहां मौजूद थे तभी मंदिर का एक बड़ा हिस्सा गिरकर तालाब में आ गया।  घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। फिलहाल यह साफ नहीं हो सका है कि मलबे के नीचे कितने लोग दबे हुए हैं लेकिन पुलिस भी छानबीन में जुटी हुई है।