सामूहिक रूप से जेडीयू नेताओं ने दिया इस्तीफा, पार्टी की उपेक्षा से थे नाराज

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 19, 2023, 4:49:03 PM

सामूहिक रूप से जेडीयू नेताओं ने दिया इस्तीफा, पार्टी की उपेक्षा से थे नाराज

- फ़ोटो

GOPALGANJ: पार्टी की उपेक्षा से नाराज जेडीयू नेताओं ने आज सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। गोपालगंज के जदयू जिला उपाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, जिला महासचिव अरविंद कुमार उर्फ मुन्ना कुशवाहा और जिला प्रवक्ता अभय पांडेय ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जेडीयू नेता पार्टी की उपेक्षा से नाराज चल रहे थे। 


बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले दल बदल शुरू हो गया है। जदयू के कई नेता अपनी पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम चुके हैं। अभी हाल ही में ललन पासवान के इस्तीफे से नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को झटका लगा था। रोहतास जिले के चेनारी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे ललन पासवान ने जदयू (JDU) से इस्तीफा दे दिया था।


ललन पासवान से कुछ दिन पहले जदयू के पूर्व एमएलसी रणवीर नंदन जदयू से इस्तीफा देकर हाल ही में  में भाजपा में शामिल हो गए। जेडीयू नेताओं के इस्तीफे का दौर जारी है। आज गोपालगंज में जेडीयू जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही और जेडीयू प्रदेश प्रवक्ता मंजीत सिंह को पत्र लिखकर जेडीयू नेताओं ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। ये लोग जिला बीस सूत्री में बरौली, बैकुंठपुर और कुचायकोट से सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपेक्षा से नाराज थे और आज इन लोगों ने जेडीयू को छोड़ने का मन बना लिया। एक साथ तीन जेडीयू नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।