Hindi News / news / 18 सितंबर को पटना आएंगे संजय जायसवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागत...

18 सितंबर को पटना आएंगे संजय जायसवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागत की तैयारी

1st Bihar Published by: 9 Updated Sep 15, 2019, 5:14:31 PM

18 सितंबर को पटना आएंगे संजय जायसवाल, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की भव्य स्वागत की तैयारी

- फ़ोटो

PATNA : बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद संजय जायसवाल 18 सितंबर को पटना आएंगे। संजय जायसवाल दोपहर तकरीबन 2 बजे दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के पटना आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक संजय जायसवाल के साथ हजारों की तादाद में बीजेपी कार्यकर्ता रोड शो करते हुए पहुंचेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को संजय जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था जिसके बाद से उन्हें बधाई देने का तांता लगा हुआ है।