1st Bihar Published by: Updated Nov 28, 2019, 4:44:59 PM
- फ़ोटो
MUMBAI : महाराष्ट्र में शिवसेना-राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है। थोड़ी ही देर में मुंबई के शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस शपथ ग्रहण समारोह से पहले तीन पार्टियां अपने कॉमन मिनिमम प्रोग्राम (सीएमपी) का ऐलान कर दिया है। इसके मुताबिक उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी, साथ ही किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। सरकार के CMP में सरकारी विभागों के सभी पद भरे जाएंगे। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि गठबंधन सरकार आने वाले समय में किस एजेंडे पर काम करेगी।
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार 'देश सबसे पहले' के नारे पर आगे बढ़ेगी. साथ ही इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि समाज का कोई भी तबका भय में न रहे। प्रोग्राम के मुताबिक गरीबों को बिना ब्याज के शिक्षा कर्ज देने की व्यवस्था की जाएगी। समाज के सभी समुदायों के कल्याण की बात इस प्रोग्राम में कही गई है। सोनिया गांधी, शरद पवार और उद्धव ठाकरे के निर्देशन में तीनों दलों ने यह कॉमन मिनिमन प्रोग्राम तैयार किया है। एकनाथ शिंदे ने कार्यक्रम का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार सभी धर्मों को साथ लेकर चलेगी और राज्य को विकास के पथ पर लेकर जाएगी।
उद्धव सरकार किसानों के लिए नई फसल बीमा योजना लाएगी, साथ ही किसानों को तुरंत राहत देने का काम किया जाएगा। सरकार के CMP में सरकारी विभागों के सभी पद भरे जाएंगे। राज्य के नागरिकों को एक रुपये में इलाज देने की वादा भी सरकार के एजेंडे में शामिल है। सूखा पीड़ित किसानों का कर्ज तुरंत माफ किया जाएगा। सीएमपी में सेकुलर शब्द पर भी जोर दिया गया है जिसको लेकर काफी चर्चा की गई थी।