Hindi News / news / सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव: पत्थरबाजी में दो खिड़कियों का शीशे टूटे, यात्रियों...

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव: पत्थरबाजी में दो खिड़कियों का शीशे टूटे, यात्रियों में दहशत

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 20, 2024, 11:59:04 AM

सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव: पत्थरबाजी में दो खिड़कियों का शीशे टूटे, यात्रियों में दहशत

- फ़ोटो

MUZAFARPUR: दिल्ली के आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए रवाना हुई सप्तक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन पर शरारती तत्वों ने पथराव किया है। पत्थरबाजी में B5 कोच की दो खिड़कियों के शीशे टूट गए हैं। इस घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया है।


यूपी के गोड्डा में 12558 सप्तक्रांति एक्सप्रेस पर पथराव किया गया है। यात्रियों द्वारा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। रेलवे के अधिकारियों ने भी मुजफ्फरपुर जंक्शन को घटना की जानकारी दी गई थी।


मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने के बाद स्टेशन डायरेक्टर ने घटना की जानकारी ली है। आरपीएफ ने कोच अटेंडेंट का बयान दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।