Hindi News / news / DIG मनु महाराज ने थानेदार समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, निरीक्षण के...

DIG मनु महाराज ने थानेदार समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, निरीक्षण के दौरान सभी ड्यूटी से थे गायब

1st Bihar Published by: Updated Jan 08, 2021, 3:14:49 PM

DIG मनु महाराज ने थानेदार समेत 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, निरीक्षण के दौरान सभी ड्यूटी से थे गायब

- फ़ोटो

SARAN: बिहार पुलिस के लापरवाह पुलिसकर्मियों पर एक बार फिर से गाज गिरी है. सारण के डीआईजी मनु महाराज ने 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. सभी पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब थे. 

सभी मुफ्फसिल थाना के पुलिसकर्मी

मनु महाराज सुबह ही निरीक्षण करने के लिए मुफ्फसिल थाना पहुंच गए. थाने में देखा की ओडी पदाधिकारी समेत से 6 पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब है. जिन पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है उसमें थानेदार, एएसआई, तीन महिला सिपाही और एक चौकीदार शामिल है. 

विभागीय कार्रवाई का निर्देश

बताया जा रहा है कि शहर में रोज जाम लग रहा है. इसको लेकर मनु महाराज ने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया था. लेकिन इसके बाद भी पुलिसकर्मियों पर कोई असर नहीं पड़ा. जिसके बाद मनु महाराज खुद थाने का निरीक्षण करने के लिए चले गए. थाने पहुंचे तो गायब स्टाफ को देख हैरान हो गए. जिसके बाद सस्पेंड किया और विभागीय कार्रवाई का निर्देश दिया है. बता दें कि कुछ दिन पहले ही पटना में कई पुलिसकर्मी और मुजफ्फरपुर में तीन दारोगा समेत 19 पुलिसकर्मियों को अवैध वसूली और लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया था.