Hindi News / news / सरायरंजन में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे विजय चौधरी, विकास है मुद्दा

सरायरंजन में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे विजय चौधरी, विकास है मुद्दा

1st Bihar Published by: Updated Nov 04, 2020, 2:26:54 PM

सरायरंजन में लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे विजय चौधरी, विकास है मुद्दा

- फ़ोटो

SAMASTIPUR :  बिहार के अलग-अलग विधानसभा सीटों पर चुनावी समीकरण अलग-अलग तरीके से देखने को मिल रहा है, लेकिन समस्तीपुर के सरायरंजन विधानसभा सीट पर केवल विकास की चर्चा है. 

बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और जेडीयू के उम्मीदवार विजय कुमार चौधरी एक बार फिर से  सरायरंजन सीट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. विजय कुमार चौधरी  लगातार सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं.  

बुधवार को विजय कुमार चौधरी  सरायरंजन प्रखंड के अंतर्गत झखड़ा पंचायत समेत कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात की  और बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया. विजय कुमार चौधरी को इस बात का भरोसा है कि उन्होंने क्षेत्र के लिए जो विकास का काम किया है उसके बाद जनता उन्हें एक बार फिर से मौका देगी.