Hindi News / news / दिलफेंक दामाद से सास थी परेशान, लोढ़ी से कूचकर उतार दिया मौत के...

दिलफेंक दामाद से सास थी परेशान, लोढ़ी से कूचकर उतार दिया मौत के घाट

1st Bihar Published by: Updated Jan 25, 2020, 12:18:42 PM

दिलफेंक दामाद से सास थी परेशान, लोढ़ी से कूचकर उतार दिया मौत के घाट

- फ़ोटो

MUNGER: मुंगेर से क्राइम की सनसनीखेज खबर सामने आई है. एक सास ने अपने ही दामाद की बेरहमी से हत्या कर दी है. बताया जा रहा है कि दिलफेंक दामाद से सास इतनी तंग आ गई थी कि उसने लोढ़ी से कूच-कूचकर उसे मौत के घाट उतार दिया.


घटना पूरबसराय ओपी क्षेत्र के दिलावरपुर मोहल्ले की है. 39 साल के मो. शहनवाज आलम की शादी 40 साल की बीवी शबनम नाम की महिला की बेटी के साथ हुई थी. आरोपी ने बताया कि उसके दामाद के संबंध कई महिलाओं से थे, जिससे उसकी बेटी परेशान थी. 


दामाद की आशिक मिजाजी से तंग आकर महिला ने गुरुवार को  दामाद की हत्या कर दी. सोते वक्त सास ने लोढ़ी से कूचकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया. मृतक मुंगेर में कृषि विभाग में कार्यरत था. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी सास को गिरफ्तार कर लिया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.