Hindi News / news / सासाराम में बड़ा हादसा, नहर में गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 3 की मौत दो...

सासाराम में बड़ा हादसा, नहर में गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 3 की मौत दो की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 17, 2024, 10:27:38 PM

सासाराम में बड़ा हादसा, नहर में गिरी अनियंत्रित स्कॉर्पियो, 3 की मौत दो की हालत गंभीर

- फ़ोटो

SASARAM: इस वक्त की बड़ी खबर सासाराम से आ रही है जहां अनियंत्रित स्कॉर्पियों नहर में गिर गई। इस हादसे में दिनारा के बीसी पंचायत के मुखिया उमेश पासवान सहित 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। वही इस हादसे में दो अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये। 


जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के सेमरी पुल के पास की है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल नहर से स्कॉर्पियों को निकालने में जुटी है। तीनों शव को निकालने की कोशिश की जा रही है।