1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Dec 27, 2019, 9:47:30 PM
- फ़ोटो
SASARAM : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है बक्सर जिले से जहां सड़क हादसे में 8 साल के एक मासूम की मौत हो गई है. मौत की खबर मिलते ही बच्चे के परिजनों में चीख-चीत्कार मची हुई है. बताया जा रहा है कि बच्चा बक्सर जिले से अपने ननिहाल आया था. जहां सड़क हादसे में उसकी जान चली गई.
घटना रोहतास जिले के कोचस थाना इलाके की है. जहां हरनाथपुर गांव में हुए एक भीषण सड़क हादसे में 8 साल के बच्चे की मौत हो गई. मिली जानकारी के मुताबिक मृतक बच्चा अजित कुमार बक्सर जिले के राजपुर थाना के सखुआना गांव का रहने वाला था. कुछ ही दिन पहले वह अपने नानी के घर आया हुआ था. देर शाम एक रोड एक्सीडेंट में उसकी मौत हो गई.
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही उसके ननिहाल और बक्सर स्थित उसके अपने घर पर मातम छा गया. मासूम को खोने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बच्चे की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है.