1st Bihar Published by: Ranjan Kumar Updated Apr 16, 2020, 2:58:51 PM
- फ़ोटो
SASARAM : लॉक डाउन से एक तरफ गरीबों पर आफत आई हुई है। वहीं दूसरी ओर आज रोहतास जिला के शिवसागर थाना अंतर्गत सिकरौर पंचायत के जन वितरण प्रणाली के डीलर द्वारा ग्राहकों के साथ मारपीट की गयी है।ग्राहक पिछले महीना का बकाया राशन की मांग कर रहे थे। उसी को लेकर विवाद हो गया।
डीलर द्वारा ग्राहकों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की गयी है। वहीं ग्राहक भी डीलर से उलझ रहे हैं। सरकार द्वारा अतिरिक्त राशन दिए जाने की घोषणा के बाद आए दिन इस तरह के विवाद सामने आ रहे हैं।
मारपीट की घटना शिवसागर थाना के नौडीहा गांव की बताई जा रही है। घटना की शिकायत मिलते ही शिवसागर थाना की पुलिस तथा BDO गांव में पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।