1st Bihar Published by: Ranjan Updated Thu, 15 Jul 2021 07:27:16 AM IST
- फ़ोटो
SASARAM : सासाराम से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। सुबह सवेरे अपराधियों का दुस्साहस देखने को मिला है। यहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी है।
घटना नगर थाना इलाके के साकेत नगर की है। यहां अपराधियों ने एक शख्स को गोली मार दी। जिस व्यक्ति को गोली मारी गई है उसका नाम जय हिंद गुप्ता है। गोली लगने से घायल जय हिंद गुप्ता को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जय हिंद गुप्ता बड़की करपुरवा का रहने वाला है और वह एक होटल में काम करता है। जय हिंद अपने दुकान जाने के लिए सुबह-सुबह घर से निकला था।
दुकान जाने के क्रम में जय हिंद गुप्ता के ऊपर प्रभाकर मोड़ के पास साकेत नगर में अपराधियों ने गोली मार दी। अपराधियों ने जय हिंद को किस वजह से गोली मारी है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।