1st Bihar Published by: RANJAN Updated May 27, 2023, 7:14:22 PM
- फ़ोटो
SASARAM: सासाराम नगर निगम के मेयर और वार्ड पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय में जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान उन्होंने नगर आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल को बंधक बना लिया। उन्हें उनके कक्ष में बंद कर दिया और गेट में ताला जड़ दिया। जिसके कारण नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार पाल घंटों कक्ष में बंद रहे।
मौके पर मौजूद वार्ड पार्षदों ने नगर आयुक्त पर मनमानी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। जिस कारण आज दिनभर नगर निगम का सामान्य कामकाज भी ठप रहा। हंगामा कर रहे मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षदों का आरोप है कि नगर आयुक्त द्वारा मनमाना रवैय्या अपनाया जाता है पिछले डेढ़ साल महीने से नगर में विकास कार्य ठप पड़ा हुआ है।
सड़कों और गलियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। लेकिन साफ-सफाई पर किसी तरह का ध्यान नहीं है। आज सशक्त स्थाई समिति की बैठक थी जिसमें विभिन्न मसलों को लेकर वार्ड पार्षदों और नगर आयुक्त के बीच बहस हो गयी। देखते ही देखते यह हंगामे में तब्दील हो गयी। मौके की नजाकत को देखते हुए सासाराम सदर एसडीओ मनोज कुमार, एसडीपीओ संतोष कुमार राय ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया।