Hindi News / news / ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत...

ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर

1st Bihar Published by: Tahsin Ali Updated May 31, 2023, 4:06:40 PM

ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दूसरे की हालत गंभीर

- फ़ोटो

PURNEA: पूर्णिया में एक बार फिर सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। युवक अपने ससुराल से मौसेरे भाई के साथ घर लौट रहा था तभी वह हादसे का शिकार हो गया। घटना नेशनल हाईवे 31 पर हुई है। हादसे में पूर्णिया के हांसदा निवासी सिकंदर उरांव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ बाइक पर सवार मौसेरा भाई अमोल तिरका की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसका इलाज पूर्णिया के मेडिकल कॉलेज में चल रहा है ।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सिकंदर अपने ससुराल बसगामा से बाइक से अपने मौसेरे भाई अमोल तिरका के साथ ससुराल से  घर लौट रहा था तभी इसी दौरान गुंडा चौक के पास खड़ी ट्रैक्टर से बाइक की टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिकंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अमोल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज भेजा। इधर घायल अमोल का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।