Hindi News / news / सऊदी अरब में 52°C पहुंचा तापमान : मक्का में 7 दिन में 577...

सऊदी अरब में 52°C पहुंचा तापमान : मक्का में 7 दिन में 577 हज यात्रियों की मौत : हीट वेव से 2000 बीमार

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 19, 2024, 6:29:29 PM

सऊदी अरब में 52°C पहुंचा तापमान : मक्का में 7 दिन में 577 हज यात्रियों की मौत : हीट वेव से 2000 बीमार

- फ़ोटो

DESK : सऊदी अरब में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। सऊदी अरब में इस बार हज यात्रियों पर गर्मी का कहर टूट पड़ा है। यहां का तापमान 52°C पहुंच गया है। जिसके कारण लोगों की मौतें हो रही हैं। एक हफ्ते के भीतर मक्का में 577 हज यात्रियों की मौत हो गयी है। वही हीट वेव से करीब 2000 लोग बीमार हो गये हैं। सभी का इलाज वहां के अस्पताल में चल रहा है। 


यह 12 जून से लेकर 19 जून के मौत का आंकड़ा है। इन 7 दिनों में इतनी भीषण गर्मी पड़ी कि 577 लोगों की अचानक मौत हो गयी। बता दें कि पिछले साल 2023 में हीट वेव से मरने वालों की संख्या 240 थी। जिसमें ज्यादातर इंडोनेशिया के रहने वाले थे। लेकिन इस बार मौत का आंकड़ा बढ़ गया है। इस बार पिछले 7 दिनों में 577 हज यात्रियों की जान चली गयी। 


मृतकों में मिस्त्र के 323 और जॉर्डन के 60 नागरिकों के अलावा इंडोनेशिया, सेनेगल और ईरान के हज यात्री शामिल हैं। मृतकों में भारतीय हैं या नहीं, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। मृतकों की पहचान की जा रही है। सऊदी की सरकार ने हज यात्रियों को चिलचिलाती धूप से बचने, छाता लगाने और ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी है।