1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jul 19, 2024, 5:42:05 PM
- फ़ोटो
PATNA: सावन का शुभ महीना जल्द ही शुरू होने वाली है। 21 जुलाई को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जाएगी जिसके अगले दिन 22 जुलाई से सावन महीने की शुरुआत होगी जो 19 अगस्त तक रहेगी। पूरे महीने देवों के देव महादेव भगवान शंकर के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम में जुटेंगे। देवघर पहुंचने से पहले श्रद्धालु भागलपुर के सुल्तानगंज स्थित गंगा नदी से जल भरेंगे और देवघर पहुंचेंगे।
इस दौरान यहां आने वाले श्रद्धालुओं और कांवरियों को किसी तरह की दिक्कत ना हो इसका ख्याल बिहार सरकार ने रखा है। इस बार भी कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावनाओं को देखते हुए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम कर रखा है। इस दौरान तमाम व्यवस्था दुरुस्त रहे इसे लेकर बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों को भागलपुर और बांका जिले में प्रतिनियुक्ति किया है।
बिहार प्रशासनिक सेवा के इन अधिकारियों की ड्यूटी 15 दिनों के लिए भागलपुर और बांका में लगायी गयी है। जो हरेक गतिविधियों पर नजर बनाये रखेंगे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसका भी ख्याल रखेंगे। अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किया है। देखिये बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की लिस्ट...


