1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Nov 11, 2019, 12:12:38 PM
- फ़ोटो
PATNA : बिहार में SC-ST अत्याचार से जुड़े मामलों पर की गई कार्रवाई को लेकर सीएम नीतीश कुमार आज महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं। SC-ST अत्याचार निवारण नियम के तहत राज्य में अब तक कितने लोगों को न्याय दिलाया गया है सीएम नीतीश इस पर फीडबैक ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष में राज्य स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक चल रही है जिसमें नीतीश कुमार के अलावे डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी, मुख्य सचिव दीपक कुमार, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के अलावे कई विभागों के मंत्री और अधिकारी मौजूद हैं।