Hindi News / news / BIHAR NEWS : स्कूल निरीक्षण के दौरान सीढ़ी से गिरीं मंत्री लेशी सिंह,...

BIHAR NEWS : स्कूल निरीक्षण के दौरान सीढ़ी से गिरीं मंत्री लेशी सिंह, ICU में एडमिट; CM नीतीश कुमार ने फोन कर जाना हाल

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Oct 26, 2024, 12:21:48 PM

BIHAR NEWS : स्कूल निरीक्षण के दौरान सीढ़ी से गिरीं मंत्री लेशी सिंह,  ICU में एडमिट; CM नीतीश कुमार ने फोन कर जाना हाल

- फ़ोटो

PURNIYA : बिहार के राजनीतिक गलियारे से एक सनसनीखेज मामला निकल कर सामने आ रहा है। जहां बिहार सरकार की एक मंत्री हॉस्पिटल में एडमिट हो गई है। इसके बाद खुद सीएम नीतीश ने मंत्री को फोन कर उनके स्वास्थ के बारे में जानकारी ली है। फिलहाल मंत्री का इलाज जारी है और अस्पताल के बाहर उनके समर्थकों को भीड़ उमड़ गई है। 


जानकारी के मुताबिक बिहार सरकार में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह पूर्णिया के जिला स्कूल में उन्नयन क्लास योजना का निरीक्षण करने गई थी। इस दौरान सीढ़ी से उतरने के क्रम में वे गिर गईं हैं। जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें उम्मीद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इस घटना में लेशी सिंह के दाहिने हाथ में चोट आई है। 


वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर हाल-चाल जाना है। फिलहाल वो उम्मीद अस्पताल में इलाजरत हैं। उन्नयन क्लास योजना के निरीक्षण के दौरान लेशी सिंह के साथ पूर्णिया के प्रभारी मंत्री विजय चौधरी, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा आदि मौजूद थे। मंत्री लेसी सिंह पूर्णिया में एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान सीडियों से गिर गई। उन्हें कमर और हाथ में गंभीर चोट आई है। 


पूर्णिया के ही लाइन बाजार इलाके के उम्मीद अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया है। अभी वे ICU में हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएम नीतीश कुमार ने फोन कर हाल-चाल जाना है लेसी सिंह पूर्णिया के धमदाहा विधानसभा से विधायक हैं और वर्तमान में जदयू कोटे से बिहार सरकार में उपभोक्ता संरक्षण मंत्री हैं। वे सीएम नीतीश के करीबियों में से एक हैं। सीमांचल और कोसी में उन्हें आयरन लेडी के तौर पर जाना जाता है। लोग उन्हें मैडम के नाम से भी पुकारते हैं।