1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Dec 16, 2024, 12:41:24 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: सीतामढ़ी से बड़ी खबर आ रहा है जहां 10 फीट गड्ढे में बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गयी। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। राहत की बात है कि बस में सवार सभी बच्चे सुरक्षित है। सभी को ग्रामीणों की मदद से बस से बाहर निकाल लिया गया है।
घटना कन्हौली खाप खोपराहा पथ की जहां पेट्रोल पंप के आगे निर्माणाधीन पुल के डायवर्शन पर बच्चों से भरी स्कूली बस अचानक पलट गई। हालांकि बच्चे सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही कन्हौली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है। बस को निकालने का प्रयास जारी है।
बताया जा रहा है कि डायवर्शन पर गिट्टी से लदी हुई ट्रक खड़ी खड़ी थी। ड्राइवर ने जबरन बस को पार कराना चाहा तभी 10 फीट गहरे गड्ढे में बस पलट गई जिसके बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि स्कूल बस आचार्य सुदर्शन विद्यापीठ का है। बच्चों को स्कूल ले जाने के दौरान यह हादसा हुआ।

