ब्रेकिंग न्यूज़

Dularchand Yadav murder : मोकामा में रिजल्ट आने तक नहीं मिलेगी कोई ढील, दुलारचंद को लगी गोली का खोखा अब तक नहीं हुआ बरामद; SP को मिला यह निर्देश Bihar Elections 2025: दांव पर कई दिजज्जों की साख, इन तीन सीटों पर सबसे बड़ा महादंगल ; जानिए कौन -कौन हैं मैदान में Indian Railways : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, विकास और आत्मनिर्भर भारत की ओर बड़ा कदम Bihar News: बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की विशेष व्यवस्था, अब दर्जनों ट्रेनों में मिलेगी यह महत्वपूर्ण सुविधा Bihar Election 2025: पहले चरण की बंपर वोटिंग के बाद BJP पर संकट! मोदी के करीबी मंत्री ने कर दिया क्लियर, कौन होगा CM? Bihar Election 2025 : बिहार चुनाव में बदल गया पहले फेज का वोटिंग परसेंटेज, ECI ने दिया नया डेटा; जानिए क्या है नया आकड़ा Bihar News: बिहार के इस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़, रेलवे ने की होल्डिंग एरिया की व्यवस्था Bihar News: बिहार के मजदूर की मौत के बाद बवाल, पुलिस ने 5 लोगों को दबोचा Bihar Elections 2025 : दूसरे चरण में सीमांचल से शाहाबाद तक एनडीए की अग्निपरीक्षा, 26 सीटों पर पिछली बार एक भी जीत नहीं मिली थी Success Story: कौन हैं IPS अजय कुमार? जिन्हें डिप्टी CM ने डरपोक, कायर और निकम्मा कहा, जानिए पूरी कहानी

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक, दिल्ली AIIMS से बेटे ने वीडियो संदेश जारी कर बताया हेल्थ अपडेट; कहा- प्रार्थना कीजिए.. छठी मईया कृपा करें

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Mon, 04 Nov 2024 09:41:28 PM IST

Sharda Sinha: शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक, दिल्ली AIIMS से बेटे ने वीडियो संदेश जारी कर बताया हेल्थ अपडेट; कहा- प्रार्थना कीजिए.. छठी मईया कृपा करें

- फ़ोटो

DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर लोक गायिका पद्मभूषण शारदा सिन्हा की तबीयत से जुड़ी सामने आ रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली एम्स में भर्ती शारदा सिन्हा की हालत बेहद नाजुक है। उनके बेटे अंशुमान सिन्हा ने एक वीडियो जारी कर बताया कि कि उनकी मां शारदा सिन्हा की हालत बेहत गंभीर हैं। उन्होंने फैंस से कहा है कि वह उनके लिए छठी मईया से प्रार्थना करें।


दरअसल, पति के निधन के बाद से ही शारदा सिन्हा की तबीयत खराब चल रही थी। तबीयत बिगड़ने के बाद पिछले दिनों उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिनों के बाद तबीयत में सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया था लेकिन सोमवार को उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।


शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने सोमवार को दिल्ली एम्स से एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी मां की तबीयत की जानकारी दी। उन्होंने बताया है कि शारदा सिन्हा की हालत बेहत खराब है और कुछ कहा नहीं जा सकता कि क्या होगा। उन्होंने कहा कि मां का वेंटिलेटर से लौटना बहुत मुश्किल लग रहा है। अंशुमान ने फैंस से अपील की है कि वे उनकी मां के लिए भगवान से प्रार्थना करें। छठी मईया से प्रार्थना करें कि उनकी मां ठीक हो जाएं।


बता दें कि छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष बचे हैं। छठ पूजा में शारदा सिन्हा के गीतों का अपना अलग ही महत्व होता है। शारदा सिन्हा के गीतों के बगैर छठ महापर्व अधूरा प्रतीत होता है। शारदा सिन्हा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके लाखों-करोड़ों फैन्स में मायूसी छा गई थी लेकिन पुरानी परंपरा को कायम रखते हुए शारदा सिन्हा ने दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान छठ गीत गाया था, जिसे उनके बेटे अंशुमान ने अस्पताल से ही रिलीज कर दिया था।