Hindi News / news / Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने किया ऐसा ट्वीट कि मन्नत डिनर लेकर पहुंची...

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने किया ऐसा ट्वीट कि मन्नत डिनर लेकर पहुंची Swiggy की टीम, जानें ऐसा क्या लिखा

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 13, 2023, 1:25:00 PM

Shahrukh Khan: शाहरुख खान ने किया ऐसा ट्वीट कि मन्नत डिनर लेकर पहुंची Swiggy की टीम, जानें ऐसा क्या लिखा

- फ़ोटो

DESK: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ट्विटर पर चिट-चैट सेशंस काफी मजेदार होते हैं.  इस दौरान वो अपने फैंस के सवालों के दिलचस्प जवाब दिए. इसी बीच स्विगी का भी नाम आया तो ऐप ने मौके पर चौका मार लिया.


दरअसल सोमवार को 15 मिनट के खाली वक्त पर उन्होंने अपने फैन्स के सवालों का जवाब दे रहे थे. तभी शाहरुख के एक चाहनेवाले ने उनसे खाने के बारे में पूछा तो ऐप स्वीगी की टीम शाहरुख के लिए डिनर लेकर उनके घर मन्नत पहुंच गई. अब सोशल मीडिया पर शाहरुख के घर के बाहर घड़े 7 डिलीवरी बॉयज की एक पिक्चर काफी वायरल हो रही है.


बता दें सोमवार को शाहरुख ने 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन का आयोजन किया तो उनसे एक फैन ने पूछ लिया, खाना खाया क्या भाई? इसपर शाहरुख ने जवाब दिया, 'क्यों भाई आप स्विगी से हो, भेज दोगे क्या? बस फिर क्या था स्विगी ने भी इस मौके का फायदा उठाते हुए लिखा, 'हम हैं स्विगी से, भेज दें क्या?


इसके कुछ देर बाद ही स्विगी के ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की गई. जिसमें सात डिलीवरी बॉयज खाना लेकर शाहरुख के घर मन्नत के बाहर डिलीवरी बॉयज मन्नत के बाहर खड़े दिखाई दे रहे थे. इस तस्वीर पर कैप्शन दिया गया था, 'हम स्विगी वाले हैं हम डिनर लेकर आ गए.'