Hindi News / news / शिवहर में अपराधियों ने बिजली कर्मी को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

शिवहर में अपराधियों ने बिजली कर्मी को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 06, 2019, 8:03:22 PM

शिवहर में अपराधियों ने बिजली कर्मी को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SHEOHAR : बिहार में बढ़ते अपराध के सामने पुलिस बेबस नजर आ रही है. इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है शिवहर जिले से जहां अपराधियों ने एक बिजली कर्मी को गोली मार दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के धनकौल तटबंध और डुब्बा पुल के बीच घटी है. जहां अपराधियों ने एक बिजली विभाग के कर्मचारी को गोली मार दी है. कर्मी गंभीर रूप से जख्मी बताया जा रहा है. उसे इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक बिजली कर्मचारी सीतामढ़ी जिले से अपने घर जा रहा था. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. एसडीपीओ राकेश कुमार ने मामले की पुष्टि करते कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. सीतामढ़ी से सौरभ कुमार की रिपोर्ट