Hindi News / news / बिहार: JDU MLA के बेटे ने जाप प्रत्याशी पर किया हमला, विधायक का...

बिहार: JDU MLA के बेटे ने जाप प्रत्याशी पर किया हमला, विधायक का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

1st Bihar Published by: Updated Nov 05, 2020, 9:33:03 AM

बिहार: JDU MLA के बेटे ने जाप प्रत्याशी पर किया हमला, विधायक का बेटा समेत 3 गिरफ्तार

- फ़ोटो

SHEOHAR:  शिवहर से जेडीयू विधायक और प्रत्याशी का बेटा अपने समर्थकों के साथ जाप प्रत्याशी के घर पहुंचा और मारपीट करने लगा. इस दौरान जमकर हंगामा हुआ है. तुरंत सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और विधायक के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना पिपराही थाना क्षेत्र के महुआबा की घटना है. 

शिवहर से विधायक मो सर्फुद्दीन

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि नामांकन के बाद से जेडीयू के विधायक मो सर्फुद्दीन के समर्थक और जाप के प्रत्याशी के बीच वहां पर तनाव चल रहा. इसको लेकर ही विधायक के बेटे ने जाप प्रत्याशी के घर पर अपने दोस्तों के साथ हमला किया और मारपीट किया.

विधायक के बेटे समेत तीन को पुलिस ने भेजा जेल

पुलिस ने जेडीयू विधायक के बेटे मो सर्फुद्दीन के बेटे समेत तीन को गिरफ्तार किया. जिसके बाद विधायक ने बेटे को छुड़ाने की लाख कोशिश की, लेकिन पुलिस ने नहीं छोड़ा और विधायक के बेटे समेत तीनों को जेल भेज दिया.