Hindi News / news / शिवहर में CSP संचालक से 5 लाख की लूट, हथियार के बल पर...

शिवहर में CSP संचालक से 5 लाख की लूट, हथियार के बल पर कैश लेकर भागे अपराधी

1st Bihar Published by: Updated Jul 21, 2021, 8:31:16 AM

शिवहर में CSP संचालक से 5 लाख की लूट, हथियार के बल पर कैश लेकर भागे अपराधी

- फ़ोटो

SHEOHAR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के शिवहर जिले से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने CSP संचालक से पांच लाख रुपये की लूट की घटना को अंजाम दिया है. इस पहले की पीड़ित CSP संचालक शोर मचा पाता, उससे पहले ही अपराधी रुपये लेकर फरार हो गए. मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है.


मामला हिरम्मा थाना क्षेत्र के हिरम्मा गांव का है. मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित ने बताया कि वह पांच लाख कैश लेकर अपने घर की तरफ जा रहा था तभी पहले से घाट लगाये अपराधियों ने हथियार के बल पर उससे सारे रुपये लूट लिए और फरार हो गए. 


पीड़ित ने स्थानीय थाना की पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पुलिस ने जल्द से जल्द अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की बात कही है. इधर इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में है.