1st Bihar Published by: Rahul Singh Updated Jan 28, 2020, 9:03:16 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां दिल्ली पुलिस देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम को लेकर पटना पहुंची है. शरजील इमाम को पटना महिला थाना में रखा गया है. शरजील इमाम की आज की रात इसी महिला थाने में कटेगी. दिल्ली पुलिस जहानाबाद कोर्ट में इमाम को पेश करने के बाद सीधे पटना लेकर आई है.
जहानाबाद कोर्ट में पेशी के बाद शरजील को दो दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली पुलिस को दिया गया है. दिल्ली पुलिस अब शरजील को लेकर पटना पहुंची है. बताया जा रहा है कि कल हवाई मार्ग से शरजील को दिल्ली लेकर जाया जाएगा. दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस ने कम्बाइंड ऑपरेशन में शरजील को उसके पैतृक गांव से अरेस्ट किया है. बिहार एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार पुलिस के सहयोग से शरजील को अरेस्ट किया गया है. दिल्ली पुलिस नेे उसे ट्रांजिट रिमांड के लिए जहानाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट मेंं पेश किया है.
जहानाबाद के काको थाना इलाके से शरजील की गिरफ्तारी के बाद उसे सिविल कोर्ट में पेश किया गया है. भड़काऊ भाषण देने के मामले में शरजील इमाम को अरेस्ट करने के लिए 5 राज्यों की पुलिस तलाश रही थी. दिल्ली उत्तर प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश पुलिस लगातार शरजील इमाम की तलाश के लिए छापेमारी कर रही थी. शरजील इमाम का मोबाइल लोकेशन अंतिम बार पटना में 25 जनवरी को पाया गया था. जिसके बाद दिल्ली पुलिस और बिहार पुलिस एक दूसरे के सहयोग के साथ काम कर रही थी.