Hindi News / news / शराब पार्टी करते तीन माइनिंग कर्मचारी अरेस्ट, इंग्लिश ब्रांड की शराब बरामद

शराब पार्टी करते तीन माइनिंग कर्मचारी अरेस्ट, इंग्लिश ब्रांड की शराब बरामद

1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated May 31, 2020, 8:57:00 PM

शराब पार्टी करते तीन माइनिंग कर्मचारी अरेस्ट, इंग्लिश ब्रांड की शराब बरामद

- फ़ोटो

JAMUI: जमुई से बड़ी खबर सामने आ रही है। शराब पार्टी करते तीन माइनिंग कर्मचारी को पुलिस ने अरेस्ट किया है। मौके से पुलिस ने शराब और बीयर की बोतलें बरामद की हैं। 


सदर थाना क्षेत्र के शीतला कॉलोनी स्टेट माइनिंग कार्यालय के समीप शराब पार्टी करते हुए माइनिंग विभाग के तीन कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  रविवार की देर शाम सदर थानाध्यक्ष सुभाष कुमार को सूचना मिली थी कि शहर के शीतला कॉलोनी स्थित माइनिंग कार्यालय के पास शराब पार्टी चल रही है। 


इस सूचना पर सदर थानाध्यक्ष ने छापेमारी की जहां से उदय कुमार,श्रीकांत यादव और मोहन साव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से  एक बोतल ब्लेंडर प्राइड और चार बोतल बीयर सहित अन्य सामग्री बरामद की है।सभी को गिरफ्तार कर सदर थाने लाया गया है। जहां सभी लोगों को मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।