Hindi News / news / सुबह -सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग : बदमाशों ने मारी 10 गोलियां ; हत्या की...

सुबह -सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग : बदमाशों ने मारी 10 गोलियां ; हत्या की वजह का खुलासा नहीं

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jun 05, 2024, 11:53:18 AM

सुबह -सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग : बदमाशों ने मारी 10 गोलियां ; हत्या की वजह का खुलासा नहीं

- फ़ोटो

ARA : बिहार में अपराधियों का तांडव लागातार जारी है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला आरा का है। जहां कोईलवर थाना इलाके में ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बदमाशों ने एक युवक पर गोलियों की बौछार कर दी और उसके शरीर में दस गोलियां दाग दी। हत्या की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


इस घटना में मृतक की पहचान मिथलेश पासवान के तौर पर हुई है। जो कोईलवर थाना इलाके के धनडीहा कुबेरचक गांव का निवासी था।अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि, मृतक मिथलेश पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे और उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। इससे पहले आरा में बम धमाके की एक घटना में भी उसका नाम आ चुका है।


वहीं, इस घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऐसे में आज सुबह ताबड़तोड़ गोलियों की आवाज से पूरा इलाका सहम गया। बदमाशों ने मिथलेश को दस गोलियां मारी और फिर फरार हो गए। खून से लथपथ मिथलेश को अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों से जानकारी ली। 


उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया है। परिजनों के मुताबिक मिथलेश आनंद नगर मोहल्ले से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान हथियारबंद अपराधियों द्वारा गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन हत्या का मकसद क्या था, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मामले की जांच लगातार जारी है।