Life Style: गर्मियों में इसके पत्तों का सेवन क्यों है जरूरी? जानिए.. इसके 5 चमत्कारी फायदे Samastipur Snake Catcher: नहीं रहे 'सांपों के मसीहा' जय सहनी, जिनकी जिंदगी बचाने को रहते थे हमेशा तत्पर, उन्हीं में से एक ने ले ली जान Parent-child relation: बच्चों को शर्मिंदा कर देती हैं पैरेंट्स की ये आदतें, जानिए क्यों बच्चे बनाने लगते हैं दूरियां Bihar Assembly Election 2025: जहानाबाद में बिछने लगी बिसात...NDA में किसके खाते में जाएगी सीट ? दर्जन भर हैं दावेदार..किनका टिकट होगा फाइनल,जानें... IPL2025: "हमें विनम्र बने रहने की जरुरत", अंकतालिका में टॉप पर जाने के बाद हार्दिक और सूर्या का बड़ा बयान, फैंस बोले "ये दोनों MI के पिलर हैं" Made in India: डोनाल्ड ट्रम्प के टैरिफ वॉर के बाद अमेरिका में 'मेड इन इंडिया' की गूंज! Gold theft jewellery shop: थानेदार बनकर आया, लाखों के गहने ले उड़ा, CCTV फुटेज देख दंग रह गया दुकानदार! Bihar Politics: "नीतीश को साइडलाइन करने की हिम्मत किसी में नहीं": मनोज तिवारी.. चिराग के भविष्य और पवन सिंह के BJP में आने पर भी बोले Road Accident Death : कुछ महीने पहले हुई थी शादी, अब सड़क हादसे में सुप्रीम कोर्ट के वकील की मौत,पत्नी घायल Caste Census: बिहार चुनाव और पहलगाम हमले से है जातीय जनगणना का कनेक्शन? विपक्ष के तीखे सवालों के बाद जनता सोचने पर मजबूर
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sat, 11 Feb 2023 12:54:11 PM IST
- फ़ोटो
DESK : बॉलीवुड के न्यूली वेड जोड़ी सिद्धार्थ- कियारा लगातार चर्चा में बने हुए हैं। दोनों ने 7 फरवरी को जैसलमेर में शादी की। ये दोनों एक दुसरे को बहुत समय से डेट कर रहे हैं। इनकी जोड़ी के फैंस शेरशाह मूवी के सूटिंग के दौरान से ही हैं। सिद्धार्थ -कियारा की शादी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस उनकी तस्वीरों के दिवाने हो गए हैं। साथ ही उन्हें शादी की शुभकामनाएं भी दे रहे हैं। अभी हाल में ही सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने शादी की वीडियों शेयर की। जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। वीडियो कुछ ही समय में वीडियो ने 10 लाख से भी ज्यादा लाइक पा लिया। फैंस सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी, शादी की फोटो, उन दोनों के लुक्स की जम के प्रशंसा कर रहे हैं।
दरअसल, सिद्धार्थ और कियारा 7 फरवरी को शादी के बंधंन में बंध गए हैं, जिसके बाद दोनों कपल दिल्ली पहुंचे हैं। दिल्ली में कियारा की ससुराल वाले रहते हैं। कियारा के ससुराल वालों ने दिल्ली में उनका स्वागत बहुत ही रॉयल तरीके से किया। ढ़ोल नगारे के साथ कियारा ने अपने ससुराल में प्रवेश किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ दिल्ली में एक रिसेप्शन ऑर्गनाइज किया था। जिसकी कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। फैंस उनकी फोटो को बहुत पसंद कर रहे हैं। वायरल हुई तस्वीरों में कियारा सिंपल व्हाइट सलवार और पिंक कमीज में बहुत ही प्यारी लग रही है। वहीं सिद्धार्थ लाल टी-शर्ट में बहुत ही हैंडसम लग रहे हैं। दोनों कप्लस अपने सिंपल और प्यारे लुक में लोगों का दिल जीत रहे हैं।
वहीं, मिली जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में दूसरा रिप्सेशन देने वाले हैं। जोकि मुंबई के सेंट रेजिस होटल में आयोजित किया जाएगा। जहां उन्होंने अपने कुछ करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को बुलाया हैं। साथ ही बॉलीवुड के कई दिग्गज अभिनेता भी इसमें शामिल हो सकते हैं। बता दें कि सिड और कियारा की शादी बॉलीवुड के सारी शादियों में सबसे ज्यादा पंसद की गई हैं। शादि के वीडियो और फोटो में कियारा सिड के सिंपल लूक ने सभी का दिल जीत लिया है। साथ कियारा का 2 करोड़ रुपए का मंगलसूत्र जिसे सब्यसाची ने डिजाइन किया था, फैंस को अत्यधिक पसंद आ रहे हैं।