1st Bihar Published by: Updated Oct 07, 2021, 4:58:29 PM
- फ़ोटो
PATNA: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सीमांचल के बाढ़ प्रभावित और जलजमाव वाले इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान सीएम ने किशनगंज, पूर्णिया, अररिया, सूपौल, सहरसा, समस्तीपुर सहित कई इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। जिसके बाद पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पूरी वस्तु स्थिति का जायजा लिया है और अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग भी बुलाई है। इस मीटिंग में पूरे हालात की चर्चा की जाएगी। जिसके बाद पीड़ितों को सहायता दिए जाने का निर्देश दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री से जब भागलपुर के एक व्यक्ति की कश्मीर में हत्या कर दिए जाने की जानकारी दी गयी तो उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वे तत्काल इस पूरे मामले की जानकारी ले लेंगे। वही जब उनसे यह पूछा गया कि महागठबंधन में फूट नजर आ रही है इसका क्या इसका फायदा होगा? मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि इसका एनालिसिस करना मीडिया का काम है वे इस संबंध में कुछ नहीं बोलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि किशनगंज,पूर्णिया,अररिया,सुपौल,सहरसा समस्तीपुर सहित कई इलाकों का जायजा लिया गया है। इस दौरान यह देखने को मिला कि किसानों की फसलों की क्षति हुई है। वर्षापात के कारण फसलों को नुकसान हुआ है। हम इस क्षति का आकलन कर रहे हैं जल्द ही पीड़ितों को सहायता दी जाएगी।