1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Mar 18, 2020, 9:25:35 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI: दो नाबालिग सगी बहनों के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले सात आरोपियों को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ 4 घंटे तक रेप किया था और घटना को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था.
इन आरोपियों को मिली सजा
सीतामढ़ी कोर्ट ने आरोपी कमलेश कुमार, अनिल कुमार, सुजीत कुमार, राजू कुमार, परशुराम कुमार, गोविंदा और नगेंद्र कुमार शामिल है. 9 महीने से लगातार पीड़िता न्याय के लिए कोर्ट में लड़ रही थी. सीतामढ़ी कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए सभी सात आरोपियों को दोषी मानकर आखरी सांस रहने तक कैद में रहने की सजा सुनाई है.
सजा कम करने के लिए की थी साजिश
इस घटना में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले दो सगी बहनों के साथ गैंगरेप के मामले में दोनों नाबालिग बहनों को बालिक साबित करने के लिए आरोपियों ने स्कूल के नामांकन रजिस्टर से भी छेड़छाड़ की थी. जिसमें इन दोनों लड़कियों का जन्म तिथि को काट कर बदल दिया गया था. इस मामले में भी आरोपियों को सजा सुनाई गई है. आरोपियों पर 2 लाख रुपए को आर्थिक दंड भी लगाया है.