1st Bihar Published by: SAURABH Updated Nov 12, 2019, 9:22:30 AM
- फ़ोटो
SITAMARHI : जिले के बैरगनिया ढ़ेंग बागमती घाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के दौरान बड़ा हादसा हुआ है, बागमती घाट पर स्नान करने आए चार श्रद्धालु की डूबने से मौत हो गई है.
मौके पर एसडीआरएफ की टीम पहुंचकर डूबे हुए लोगों के शव की तलाश कर रही है. ग्रामीणों ने 1 शव को निकाला है, जबकि तीन डेड बॉडी की तालाश जारी है. सीतामढ़ी के एसडीओ ने चार लोगों के डूबने की पुष्टि की है.
मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है. डूबे हुए लोगों के परिजनों के चीख-पुकार से लोगों की आंखे नम है. स्थानीय लोग इसे प्रशासन की लापरवाही बता रहे हैं. लोगों का कहना है कि पूर्णिमा स्नान के दौरान बागमती घाट पर प्रशासन द्वारा सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई पहल नहीं की गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ है.