Hindi News / news / सीतामढ़ी में अपराधियों ने विदेशी युवक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

सीतामढ़ी में अपराधियों ने विदेशी युवक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Saurav Kumar Updated Feb 09, 2020, 10:02:06 PM

सीतामढ़ी में अपराधियों ने विदेशी युवक को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SITAMARHI : बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. सूबे में क्राइम अनकंट्रोल हो गया है. अपराधी लगातार बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है सीतामढ़ी से जहां अपराधियों ने एक विदेशी युवक को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीतामढ़ी जिले के कन्हौली थाना इलाके के हनुमान चौक की है. जहां राम नगर पथ के पास बेखौफ अपराधियों ने एक विदेशी युवक को गोली मार दी. गोली लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. अपराधियों ने उसकी कनपटी में गोली मारी है. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इस घटना में जख्मी विदेशी शख्स की पहचान विनय यादव के रूप में की गई है. जो नेपाल के सरलाही जिले के मलंगवा का रहने वाला बताया जा रहा है. वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.