Hindi News / news / सीतामढ़ी में तेंदुए की दहशत, खेत में काम कर रहे 2 किसानों पर...

सीतामढ़ी में तेंदुए की दहशत, खेत में काम कर रहे 2 किसानों पर किया हमला

1st Bihar Published by: SAURABH KUMAR Updated Jun 03, 2023, 3:37:31 PM

सीतामढ़ी में तेंदुए की दहशत, खेत में काम कर रहे 2 किसानों पर किया हमला

- फ़ोटो

SITAMARHI: सीतामढ़ी में दो किसानों पर तेंदुए ने हमला किया है। तेंदुए ने हमला उस वक्त किया जब दोनों किसान मक्के के खेत में काम कर रहे थे। तेंदुए के हमले से घायल दोनों किसान को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


घटनाा सीतामढ़ी के भौव प्रसाद गांव के चवन्नी इलाके का है जहां गन्ने के खेत में काम कर रहे दो किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान तेंदुए की तस्वीर मोबाइल में कैद हो गयी है। जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है। किसानों पर तेंदुए के हमले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।