ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: बिहार में मतगणना के लिए बने इतने केंद्र, इस बार काउंटिंग प्रक्रिया में हुआ बड़ा बदलाव; जानें पूरी डिटेल Bihar Election 2025: बिहार में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग: पहली बार किसी बूथ पर नहीं होगा पुनर्मतदान, जानिए क्या रही वजह? क्या यही शराबबंदी है? पेट्रोल के टैंकर से 10 लाख की विदेशी शराब बरामद झारखंड में रेल हादसा: दीवार तोड़ खड़ी ट्रेन से टकराई मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar News: बिहार में वोटिंग के बाद पुलिस का फ्लैग मार्च, जिला प्रशासन ने आम लोगों से की यह अपील Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? Bihar Election 2025: पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के खिलाफ केस दर्ज, जानिए.. क्या है मामला? पटना में गोल इंटरनेशनल स्कूल का भव्य शुभारंभ, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा में नए युग की शुरुआत Air India Express bomb threat: एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी, विमान की कराई गई इमरजेंसी लैंडिग; एयरपोर्ट पर अलर्ट

सीवान में 4 थानेदार का हुआ तबादला, महाराजगंज थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

1st Bihar Published by: Updated Thu, 19 May 2022 04:48:10 PM IST

सीवान में 4 थानेदार का हुआ तबादला, महाराजगंज थानाध्यक्ष हुए लाइन हाजिर

- फ़ोटो

SIWAN: पुलिस महकमें से जुड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां चार थानेदार का तबादला किया गया है जबकि एक थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है। जिले में विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने थानाध्यक्ष को एक थाने से दूसरे थाने किया है वही कार्य में लापरवाही बरतने वाले एक थानेदार को लाइन हाजिर भी किया गया है। 


जबकि बेहतर काम करने वाले पुरस्कृत करने की बात सीवान एसपी ने कही है। नगर थाने के पुलिस अवर निरीक्षक पंकज कुमार एमएच नगर के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। वही सीवान पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक सुदर्शन राम मैरवा के अंचल पुलिस निरीक्षक बनाए गये हैं। 


जबकि मैरवा अंचल पुलिस निरीक्षक मनीष साहा आंदर के अंचल पुलिस निरीक्षक बनाये गये  हैं। आंदर के अंचल पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार महाराजगंज थाने के थानाध्यक्ष बनाए गये हैं। जबकि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग नहीं करने और काम में लापरवाही बरतने वाले महाराजगंज थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह को लाइन हाजिर किया गया है।


सिवान एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है और नव पदस्थापित स्थानों पर तत्काल प्रभाव से अपना योगदान सुनिश्चित करने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है।