Hindi News / news / सिवान में बड़ा हादसा, कार में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत

सिवान में बड़ा हादसा, कार में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत

1st Bihar Published by: Updated Nov 21, 2022, 8:43:07 AM

सिवान में बड़ा हादसा, कार में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत

- फ़ोटो

SIWAN: बड़ी खबर सिवान से आ रही है, जहां कार में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई। घटना सिवान-बसंतपुर स्टेट हाइवे पर देर रात निजामपुर गांव के पास की है। दरअसल, यहां एक कार अनियंत्रित होकर बिजली की पोल से टकरा गई, जिससे कार सवार तीन लोग जिंदा जल गए और मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ सिवान-बसंतपुर स्टेट हाइवे पर देर रात निजामपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे ने स्थानीय लोगों को झंकझोर कर रख दिया है। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने एक पोल से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार धूं-धूं कर जलने लगी। इसी दौरान तीनो लोग आग की चपेट में आ गए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। 



स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों से पूछताछ करने के लिए। पुलिस ये जानने की कोशिश कर रही है कि आखिर ये तीनों लोग कौन हैं और कहां से आए हैं। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।