Hindi News / news / सीवान में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

सीवान में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Chandan Kumar Updated Feb 26, 2020, 6:13:24 PM

सीवान में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, छानबीन में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

SIWAN :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिसवालों की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक खबर सामने आ रही है सीवान से जहां अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मार दी है. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


वारदात सीवान जिले के बसन्तपुर थाना इलाके की है. जहां बिठूना गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली मार दी है. मिली जानकारी के मुताबिक जख्मी व्यक्ति की पहचान सुरजीत के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. सुरजीत की हालत नाजुक बताई जा रही है. उसे आनन-फानन में इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


इधर, वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मारी है. युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है.