1st Bihar Published by: First Bihar Updated Jan 30, 2023, 4:39:22 PM
- फ़ोटो
SIWAN: सीवान में 4 इंस्पेक्टर और 8 सब इंस्पेक्टरों का तबादला किया गया है। जिले के एसपी शैलेश सिन्हा ने यह आदेश जारी किया है। लगातार 5 साल से नगर थाने में तैनात जय प्रकाश पंडित को मुफ्फसिल का अंचल पुलिस निरीक्षक बनाया गया है।
वही मैरवा अंचल पुलिस निरीक्षक सुदर्शन राम को नगर थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। मुफ्फसिल अंचल पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सीवान पुलिस केंद्र भेजे गये हैं। ए.एल.टी.एफ. नोडल पदाधिकारी मुकेश कुमार झा मैरवा के अंचल पुलिस निरीक्षक बने हैं। जबकि पचरूखी थानाध्यक्ष ददन सिंह सीवान पुलिस केंद्र भेजे गये हैं। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देखें...
