1st Bihar Published by: First Bihar Updated Sep 19, 2023, 1:41:06 PM
- फ़ोटो
DESK : साउथ मनोरंजन जगत के लिए एक बुरी खबर है। खबरों के मुताबिक, साउथ के फेमस एक्टर और कम्पोजर विजय एंटनी की 16 वर्षीय बेटी मीरा एंटनी ने खुद से खुद की जान ले ली है। मंगलवार को आई इस खबर ने पूरी इंडस्ट्री को चौंका दिया है। जानकारी के अनुसार तड़के 3 बजे के करीब विजय को बेटी की खबर सामने आई थी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, आज अल सुबह 3 बजे विजय जब अपनी बेटी के कमरे में गए तो वह फंदे से झूलती मिली। इसके बाद विजय स्टाफ की सहायता से बेटी को हॉस्पिटल ले गए जहां, उसे मृत घोषित कर दिया गया। विजय की बेटी 12वीं की छात्रा थी। आज सुबह से ही इस खबर को लेकर पूरे मनोरंजन जगत में शोक की लहर है।
मालूम हो कि, विजय साउथ सिनेमा का जाना पहचाना नाम हैं। 24 जुलाई 1975 को जन्में विजय ने साउंड इंजीनियर के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वे म्यूजिक भी कम्पोज करने लगे थे। विजय ने फिल्म Naan के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। इस साल 2006 में एंटनी ने फातिमा से शादी की थी. विजय की बेटी के निधन की खबर के बाद से उनके घर पर परिचितों का तांता लगना शुरू हो गया है। निजी जिंदगी की बात करें तो साल 2006 में विजय ने फातिमा से शादी कर ली थी।