Hindi News / news / अचानक सीवान जेल पहुंचे SP और SDM, सुरक्षा का लिया जायजा

अचानक सीवान जेल पहुंचे SP और SDM, सुरक्षा का लिया जायजा

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 15, 2019, 2:47:59 PM

अचानक सीवान जेल पहुंचे SP और SDM, सुरक्षा का लिया जायजा

- फ़ोटो

SIWAN : जिले के मंडल कारा में सोमवार की सुबह SP नवीन चन्द्र झा, SDM संजीव कुमार और DSP नवीन कुमार मिश्रा दल बल के साथ पहुंचे. अधिकारियों के मंडल कारा पहुंचते ही हड़कंप मच गया. वहीं पूरे जिले में खबर फैल गई कि मंडल कारा में छापामारी चल रही है. करीब 40 मिनट तक मंडल कारा के अंदर रहने के बाद सभी अधिकारी बाहर निकले. बाहर निकलने के बाद SDM संजीव कुमार ने बताया कि कोर्ट औऱ जेल परिसर की सुरक्षा को लेकर आज निरीक्षण किया गया. सीवान से चंदन की रिपोर्ट