Hindi News / news / SSB जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी से हुई थी...

SSB जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी से हुई थी अनबन

1st Bihar Published by: Updated Aug 19, 2022, 10:42:02 AM

SSB जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पत्नी से हुई थी अनबन

- फ़ोटो

SUPAUL: बड़ी खबर बिहार के सुपौल से आ रही है, जहां सीमा सुरक्षा बल के 45वीं वाहिनी के एक जवान ने खुद को गोली मार ली। घटना आज यानी शुक्रवार सुबह की है। जवान ने ऑन ड्यूटी ये बड़ा कदम उठा लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान ने खौफनाक तरीके से सुसाइड किया है। जवान ने गर्दन के नीचे ठुड्डी पर गन रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली उसके माथे को भेदते हुए दूसरी तरफ निकल गई।



मृतक जवान की पहचान तेलंगाना के रहने वाले सीएच विष्णु के रूप में की गई है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़, वह फतेहपुर पीओपी में पदस्थापित था। 8 माह पहले उसने शादी रचाई थी। बताया जा रहा है कि किसी बात पर पत्नी से उसकी झड़प हो गई थी। इसको लेकर वह पिछले 5 दिनों से परेशान चल रहा था। शायद यही वजह रही कि उसने ऑन ड्यूटी ये बड़ा कदम उठा लिया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।



फिलहाल एसएसबी के डीआईजी सारंगी मौके पर पहुंच गए हैं और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेजने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद अन्य जवानो के बीच हड़कंप मच गया है।