1st Bihar Published by: Updated Jan 16, 2020, 6:50:15 AM
- फ़ोटो
PATNA : एसटीईटी 2019 का एडमिट कार्ड 17 जनवरी को जारी किया जाएगा। एसटीईटी की परीक्षा 28 जनवरी को होनी है जिसे लेकर बिहार बोर्ड ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी एसटीईटी का एडमिट कार्ड 17 जनवरी से बोर्ड की www.bsebstet2019.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
एसटीईटी 2019 की परीक्षा 28 जनवरी को आयोजित की जानी है। पहले शिफ्ट में पेपर वन की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक और पेपर टू की परीक्षा दूसरे सेट में 2 से शाम 4:30 बजे तक होगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले अभ्यर्थियों को सेंटर पर पहुंचने का निर्देश दिया है।
एसटीईटी परीक्षा को लेकर बोर्ड ने जो ने उस दिशा निर्देश जारी किया है उसके मुताबिक अभ्यर्थियों को जूता-मोजा, घड़ी के साथ-साथ किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लाने की मनाही की गई है। अभ्यर्थियों की हाजरी बायोमेट्रिक के जरिए ली जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए जाएंगे। ओएमआर शीट पर जवाब देने के लिए काले या नीले रंग के बॉल पेन का इस्तेमाल करने को कहा गया है।