1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 08, 2019, 9:53:46 AM
- फ़ोटो
PATNA : हड्डी रोग विभागाध्यक्ष को पद से हटाने और फेल छात्रों की कॉपी दोबारा जांच कराने की मांग माने जाने के बाद पीएमसीएच में रविवार की रात जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की. डॉ विजय कुमार की जगह विश्वेन्द्र कुमार को ऑर्थो बिभाग का एचओडी बनाया गया है. तीन दिन बाद आज से सभी जूनियर डॉक्टर काम पर लौट जाएंगे. बता दें कि जूनियर डॉक्टर ने विभागाध्यक्ष डॉ विजय कुमार पर खास कंपनी की महंगी दवा नहीं लिखने पर परीक्षा में फेल करा देने का आरोप लगाते हुए हड़ताल पर चले गए थे. पीएमसीएच अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने तक वर्तमान विभागाध्यक्ष को हटाया गया है. उसके बाद आगे का निर्णय लिया जायेगा. पटना से राजन की रिपोर्ट