Hindi News / news / सुबह-सवेरे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, चार लोगों की स्पॉट डेथ

सुबह-सवेरे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, चार लोगों की स्पॉट डेथ

1st Bihar Published by: Updated Aug 17, 2021, 9:49:50 AM

सुबह-सवेरे दर्दनाक रोड एक्सीडेंट, चार लोगों की स्पॉट डेथ

- फ़ोटो

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भीषण रोड एक्सीडेंट में 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि दो ट्रेलर के बीच जबरदस्त टक्कर होने की वजह से यह हादसा हुआ. इस हादसे के बाद दोनों गाड़ियों में आग भी लग गई थी. एक्सीडेंट के बाद से इलाके में अफरा तफरी मची हुई है. 


घटना राजस्थान के अजमेर में आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एनएच-8 पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, एनएच-8 पर दो ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. 


मामले की पुष्टि करते हुए सब इंस्पेक्टर कन्हैया लाल ने बताया कि आज सुबह 2 गाड़ियों की जबरदस्त दुर्घटना के बाद आग लग गई.मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया. इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है. चारों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.