Hindi News / news / कोरोना वायरस से सन्नी लियोनी को लग रहा डर, फैंस को सेल्फी देने...

कोरोना वायरस से सन्नी लियोनी को लग रहा डर, फैंस को सेल्फी देने के दौरान लगा लिया मास्क

1st Bihar Published by: Updated Jan 30, 2020, 9:44:01 PM

कोरोना वायरस से सन्नी लियोनी को लग रहा डर, फैंस को सेल्फी देने के दौरान लगा लिया मास्क

- फ़ोटो

DESK: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी को कोरोना वायरस से डर लग रहा है. जब एक फैंस ने उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश की तो पहले तो मना कर लिया, लेकिन वह मानी तो मास्क लगा दिया. जिसके बाद ही वह अपने फैंस को सेल्फी दी. 

वायरल हुआ वीडियो

इस का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि वह पति डेनियल वेबर के साथ मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकल कर अपनी कार की ओर जा रही थी. इस दौरान ही एक छोटी बच्ची सेल्फी लेने की कोशिश करने लगी. पहले तो उन्होंने इनकार कर दिया. लेकिन बाद में राजी हो गईं और मास्क पहनकर सेल्फी खिंचवा ली.

स्मार्ट बनो और सुरक्षित रहो

इसको लेकर सनी ने इंस्टाग्राम पर मास्क वाला फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि सुरक्षित रहना ही समझदारी है. आपके आसपास जो हो रहा है, उससे अनजान मत रहो या यह मत सोचो कि कोरोना वायरस आपको प्रभावित नहीं कर सकता. स्मार्ट बनो, सुरक्षित रहो. उन्होंने इसके साथ इंडिया और कोरोना वायरस को हैशटैग किया है.